एलिमेंट्री स्कूल में बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

श्री हरि नगर स्थित एलिमेंट्री स्कूल में बच्चों के विज्ञान के क्षेत्र में रुचि को और सशक्त करने के लिए विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. प्रदर्शनी में १०० से ज्यादा छात्रों ने भाग लेकर विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों और प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान के सिद्धांतो को समझाया। मानव शरीर संरचना, ओजोन लेयर की महत्त्वता, मानव हृदय की कार्य प्रणाली, अम्ल वर्षा, न्यूरॉन की संरचना, पाचन क्रिया, ज्वालामुखी विस्फोटों के प्रकार एवं नवीकरणीय ऊर्जा के शानदार मॉडल को प्रस्तुत कर बच्चों ने शिक्षक एवं अभिवावकों की वाहवाही बटोरी. छात्रों ने जटिल से जटिल विज्ञान की प्रक्रिया को सरलता से अपने मॉडलों में दर्शाया. मानव रक्तवाह तंत्र के मॉडल की सभी ने भूरी भूरी प्रशंसा की.

IMG 20240914 WA0159 scaled

IMG 20240914 WA0161 jpg

IMG 20240914 WA0163 scaled

IMG 20240914 WA0164 scaledIMG 20240914 WA0170 jpgIMG 20240914 WA0171 jpgIMG 20240914 WA0172 scaledIMG 20240914 WA0173 jpg

कार्यक्रम के अंत में बच्चो को प्रशस्ति पत्र और मेडलों से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की निर्णायक मंडली में सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स शामिल थे. शिवम कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया. प्राचार्य अविकल शुक्ला ने बताया कि विद्यालय में ऐसा आयोजन हर महीने आयोजित किया जाता है जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो.

  • Related Posts

    भागलपुर में ‘भोलू’ की मौत या सोची-समझी हत्या? घर से बुलाकर ले गए, अस्पताल में ‘एक्सीडेंट’ बताकर भागे दोस्त; मायागंज में पसरा मातम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading