सुलतानगंज के दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्र एंव छात्राओं द्वारा लगायी गयी विज्ञान प्रदर्शनी

सुल्तानगंज के राहुल नगर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया| इस कार्यक्रम का नेतृत्व स्कूल के प्राचार्य नीरज कुमार द्वारा किया किया | इस दौरान स्कूल के कक्षा 5 से 8 तक के छात्र छात्राओं के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी लगायी गयी. जिसमे स्कूल के द्वारा प्रथम, द्वितीय , तृतीय एंव संतावना पुरस्कार का वितरण किया गया .

जिसमे मध्य विद्यालय स्तनडीह के शिक्षक लाली कुमारी, समाजसेवी कुमुद कुमार , विज्ञान शिक्षक आनंद कुमार मेहता ,मोहम्मद बिलाल, चंदा कुमारी, दीप शिखा कुमारी, चिकी चैतन्य कुमारी ,प्रभाष कुमार राणा, कुमुद सिंह, ममता शर्मा ,साहित्य अन्य शिक्षकों के द्वारा प्रथम पुरस्कार 8वीं कक्षा के अनीश कुमार, द्वितीय पुरस्कार 7वीं कक्षा के शिवानी कुमारी, तृतीय 8वीं कक्षा के साक्षी कुमारी को पुरस्कार एंव प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया|

साथ ही विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लिए सभी छात्र एंव छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया गया| इस दौरान स्कूल के तमाम शिक्षक, शिक्षिका एंव छात्र एंव छात्राएं मौजूद थे|

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *