पटना में आज से 18 जून तक नहीं खुलेंगे स्कूल, भीषण गर्मी को देखते हुए DM ने जारी किया ऑर्डर

बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. राजधानी पटना में पिछले कई दिनों से लगातार तापमान में वृद्धि और बेतहाशा गर्मी के साथ लू की स्थिति बनी हुई है. इसे देखते हुए पटना के जिलाधिकारी ने बड़ा निर्णय लिया है. पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने सभी स्कूलों के लिए आदेश जारी किया है कि 12 से 18 जून तक सभी सरकारी (आंगनबाड़ी सहित) एवं निजी स्कूलों को बंद रखना है।

पत्र जारी करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और सभी थानाध्यक्षों को सूचना दे दी गई है।

हालांकि गर्मी की छुट्टियों को लेकर सरकारी स्कूल तो पहले से ही 3 जून से 28 जून तक बंद हैं, लेकिन ज्यादातर निजी स्कूल 15 जून खुलने वाले थे. भीषण गर्मी को देखते हुए पटना डीएम ने यह निर्णय लिया है क्योंकि पिछले छह दिनों से लगातार जिले में उष्ण लहर और लू की स्थिति बनी हुई है. अभी आने वाले पांच दिनों तक गर्मी से निजात मिलने की कोई संभावना नहीं दिख रही है. पटना के तापमान में कोई कमी के आसार नहीं हैं।

ये भी पढ़े..

आईआईएम बोधगया और आईआईटी पटना ने 5 वर्षीय ड्यूल डिग्री कार्यक्रम को दिया औपचारिक स्वरूप, छात्रों को बिना CAT मिलेगा MBA में प्रवेश

Share Add as a preferred…

बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट को नई उड़ान: मुख्यमंत्री ने अत्याधुनिक हैंगर का किया उद्घाटन, चार प्रशिक्षुओं को मिला कमर्शियल पायलट लाइसेंस

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *