तेजस्वी के 10वें और अंतिम चरण के कार्यकर्ता संवाद का शेड्यूल जारी, नीतीश के गढ़ से करेंगे शुरुआत

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और उनकी समस्याओं को सुनने के लिए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव इन दिनों कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के तहत विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी और क्षेत्र की समस्या को जानने की कोशिश कर रहे हैं। 9 चरण का संवाद पूरा करने के बाद तेजस्वी 10वें और अतिम चरण के कार्यक्रम की शुरुआत करने वाले हैं।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का दसवां और अंतिम चरण में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से करेंगे, जहां दिनांक 19 फरवरी को नालंदा एवं बिहार शरीफ, 20 फरवरी को नवादा तथा 21 फरवरी 2025 को पटना, पटना महानगर एवं बाढ़ संगठन जिला के लिए यात्रा कार्यक्रम तय किए गए हैं।

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम की तैयारी के लिए राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने दिशा- निर्देश जारी किए हैं। उसी के अनुसार इन जिलों में कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में राज्य कार्यालय के द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सभी जिलों में तैयारी जोर-जोर से चल रही है।

बता दें कि तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्मभूमि समस्तीपुर से 10 सितंबर 2024 को की थी। संवाद यात्रा का समापन पटना में 21 फरवरी 2025 को होगा।

  • Related Posts

    गाजियाबाद में सनसनी: बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या, छुट्टी और वेतन विवाद में गार्ड बना कातिल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नागौर में दिल दहला देने वाली वारदात: बोरे में मिली बुजुर्ग महिला की लाश, लूट के बाद हत्या की आशंका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *