डीवीसी मोड़ के पास सड़क पर बिखरी गिट्टी बनी हादसे की वजह, पिकअप वाहन पेड़ से टकराई

भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत डीवीसी मोड़ के समीप सड़क पर बिखरी गिट्टी एक बड़े सड़क हादसे का कारण बन गई। गिट्टी पर वाहन का पहिया पड़ते ही एक पिकअप वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक को मामूली चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही बबरगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया।

कुहासे के कारण नहीं दिखी गिट्टी
घायल चालक ने पुलिस को बताया कि वह मिनी मार्केट से गाड़ी में लदा सामान खाली कर गोड्डा की ओर जा रहा था। इसी दौरान डीवीसी मोड़ के पास सड़क किनारे गिट्टी बिखरी हुई थी, लेकिन घना कुहासा होने के कारण गिट्टी दिखाई नहीं दी। अचानक वाहन का पहिया गिट्टी पर पड़ते ही संतुलन बिगड़ गया और पिकअप पेड़ से जा टकराई।

स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर गिट्टी बिखरे रहने को लेकर नाराजगी जताई और संबंधित विभाग से सड़क की तत्काल सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। लोगों का कहना है कि उक्त स्थान पर पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित विभाग को सड़क पर बिखरी गिट्टी हटाने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की सूचना दी गई है।

  • Related Posts

    होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत की ओर बढ़ रहे दो LPG टैंकर, जल्द पहुंचेगी 46 हजार टन गैस की खेप

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना में ‘पोस्टर वार’ से सियासी उबाल! राजद का भाजपा पर तीखा प्रहार— “कोई ऐसा सगा नहीं, जिसे भाजपा ने ठगा नहीं”; सीएम की कुर्सी और ‘अजगर’ वाली तस्वीर वायरल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading