धार्मिक आयोजन में मचान ढही, सात की मौत

बागपत। जिले के बड़ौत कस्बे में मंगलवार सुबह निर्वाण लड्डू महोत्सव के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इसमें तीन महिलाओं समेत सात जैन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 80 लोग घायल हैं। हादसे की वजह बांस-बल्लियों का कच्ची मिट्टी में धंसना माना जा रहा है।

शहर के दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज मैदान में भगवान आदिनाथ के अभिषेक का कार्यक्रम चल रहा था। सुबह सवा आठ बजे मानस्तंभ पर जलाभिषेक के लिए लकड़ियों से बनी 65 फीट ऊंची सीढ़ीनुमा मचान ढह गई। इससे मचान पर मौजूद सैकड़ों लोग नीचे खड़े श्रद्धालुओं पर आ गिरे। कमिश्नर ने बताया, प्रारंभिक जांच में बल्लियां खिसकने से हादसे की बात आई है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में युवाओं के लिए बड़ी पहल, बिहटा में बनेगा महिला एनएसटीआई भवन और स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *