एसबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन का 25वां रक्तदान शिविर, छह शहरों में 211 यूनिट रक्तदान

पटना: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन, पटना मंडल की ओर से 17 जुलाई को लगातार 25वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पटना, गया, रांची, भागलपुर और पूर्णिया समेत छह केंद्रों पर आयोजित शिविरों में कुल 211 यूनिट रक्तदान किया गया। यह शिविर वर्ष 2000 के पटना विमान दुर्घटना में दिवंगत हुए एसोसिएशन के तत्कालीन पदाधिकारियों की स्मृति में आयोजित किया गया।

छह केंद्रों पर लगा रक्तदान शिविर

रक्तदान शिविर का आयोजन स्थानीय प्रधान कार्यालय पटना के कैंटीन, आंचलिक कार्यालय पटना, आंचलिक कार्यालय गया, आंचलिक कार्यालय रांची, आंचलिक कार्यालय भागलपुर और पूर्णिया में किया गया। बड़ी संख्या में एसबीआई अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर इस अभियान में भागीदारी निभाई।

दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ शुभारंभ

पटना स्थित स्थानीय प्रधान कार्यालय में शिविर का शुभारंभ मुख्य महाप्रबंधक अनुराग जोशी, पूर्व महासचिव अजीत कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक (दक्षिण बिहार) योगेंद्र शेल्के, महाप्रबंधक (उत्तर बिहार) विजय कुमार शामल, एसोसिएशन के महासचिव अमरेश विक्रमादित्य, अध्यक्ष रंजन कुमार सिंह तथा महासचिव (सेवा) लक्ष्मी नारायण पासवान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

विमान दुर्घटना में दिवंगत पदाधिकारियों को दी श्रद्धांजलि

एसोसिएशन के महासचिव अमरेश विक्रमादित्य ने बताया कि 17 जुलाई 2000 को पटना में हुए विमान हादसे में एसोसिएशन के तत्कालीन महासचिव एच.एस. राठौर और तत्कालीन अध्यक्ष डॉ. के.सी. मिश्रा का निधन हो गया था। उनकी पुण्य स्मृति में एसोसिएशन हर वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन करती है और इस वर्ष यह आयोजन लगातार 25वीं बार किया गया।

“रक्तदान सबसे बड़ा दान”

मुख्य महाप्रबंधक अनुराग जोशी ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने रक्तदान अभियान को समाज के प्रति एसबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन की सराहनीय पहल बताते हुए सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।

211 यूनिट रक्त विभिन्न ब्लड सेंटर को सौंपा

पटना में आयोजित शिविर मां ब्लड सेंटर और प्रथमा ब्लड सेंटर के सहयोग से संपन्न हुआ। एसबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से सभी केंद्रों पर आयोजित शिविरों के माध्यम से कुल 211 यूनिट रक्त विभिन्न ब्लड सेंटरों को उपलब्ध कराया गया। एसोसिएशन ने भविष्य में भी इस सामाजिक अभियान को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

  • ये भी पढ़े..

    मालदा मंडल ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत लगाए 200 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में 19 जुलाई से शुरू होंगे सरस्वती विद्या निकेतन, मुख्यमंत्री बेगूसराय से करेंगे राज्यव्यापी शुभारंभ

    Share Add as a preferred…