सावन खत्म… मांस-मछली की दुकानों पर उमड़ी भीड़, भागलपुर में बढ़ी बिक्री

भागलपुर — सावन का महीना खत्म होते ही रविवार को भागलपुर में मांसाहार के शौकीनों की बांछें खिल गईं। सुबह से ही शहर के मांस, मछली और अंडे की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ नजर आई।

शहर के भीखनपुर रोड, तिलकामांझी मछली बाजार, और विशनपुर जिच्छो इलाके में दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहा। कई घरों में दोपहर और रात के मेन्यू में खासतौर पर मांसाहार पकवानों का इंतज़ाम किया गया।

परबत्ती में मुर्गा बेचने वाले शाहिद ने मुस्कुराते हुए बताया—“आज तो 50 से ज्यादा मुर्गे बिक गए। सावन में कारोबार काफी धीमा था, लेकिन आज खरीदारों की लाइन लगी रही।”

व्यापारियों का कहना है कि सावन के दौरान व्रत-भक्तों के कारण मांसाहार की बिक्री में भारी गिरावट आती है, लेकिन जैसे ही महीना खत्म होता है, बाजार फिर से रौनक से भर जाता है।


 

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading