Sawan 2024: अगस्त में कब है भानु सप्तमी? जानें व्रत, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

भगवान महादेव के भक्तों के लिए सावन मास का विशेष महत्व है। इस साल सावन मास का आरंभ 22 जुलाई से हो गया है, जिसका समापन अगले मास 19 अगस्त को होगा। इस बार सावन में कई शुभ व्रत और त्योहार का संयोग बन रहा है, जिससे उस तिथि का महत्व अपने आप में बढ़ जाता है। सावन के पवित्र मास में शिव जी की आराधना करने के साथ-साथ सूर्य देव की उपासना करना भी शुभ माना जाता है। सावन में 11 अगस्त को रविवार के दिन सप्तमी तिथि है, जिसे देश के कई राज्यों में भानु सप्तमी पर्व के नाम से भी जाना जाता है।

गौरतलब है कि सावन में भानु सप्तमी का संयोग बेहद कम बनता है। इससे पहले 15 अगस्त 2021 को सावन में रविवार के दिन भानु सप्तमी का व्रत रखा गया था। चलिए अब जानते हैं भानु सप्तमी के दिन भगवान सूर्य की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है। इसी के साथ आपको सूर्य देव को प्रसन्न करने के उपायों के बारे में भी पता चलेगा।

भानु सप्तमी के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त

भानु सप्तमी के दिन सूर्य देव की पूजा ब्रह्म मुहूर्त में करनी शुभ माना जाती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार 11 अगस्त 2024 को प्रात: काल 04:29 से लेकर सुबह 05:17 मिनट तक सूर्य देव की पूजा करने का ब्रह्म मुहूर्त है। इसके बाद दोपहर 12:06 मिनट से लेकर 12:57 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा, जिस दौरान भी देवी-देवताओं की पूजा करना शुभ माना जाता है।

सूर्य देव की पूजा विधि

  • भानु सप्तमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें।
  • स्नान आदि कार्य करने के बाद नारंगी रंग के वस्त्र धारण करें।
  • सूर्य देव को जल अर्पित करें। जल के लिए तांबे का लोटा लें और उसमें लाल चंदन, जल और लाल रंग के फूल मिलाएं। सूर्य को अर्घ्य देते समय ‘ऊं सूर्याय नम:’ मंत्र का तीन या सात बार उच्चारण करें।
  • हाथ जोड़कर सूर्य देव को प्रणाम करें और उनका आशीर्वाद लें।
  • घर के मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्ति के सामने घी का दीपक जलाएं।
  • भगवान को फल, फूल और मिठाई का भोग लगाएं।
  • अंत में आरती करें और अपने पापों के लिए माफी मांगे।

सूर्य देव को प्रसन्न करने के उपाय

  • सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए भानु सप्तमी के दिन मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं। इससे आपको पॉजिटिविटी का अहसास होगा, जिससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।
  • भानु सप्तमी के दिन घर के मुख्य द्वार के बाहर घी को दीपक जलाएं। इससे घर में सकारात्मकता का वास और नकारात्मक ऊर्जा का अंत होगा।
  • भानु सप्तमी के दिन व्रत रखने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों को गुड़, चावल, दूध और कपड़ों का दान करें। इससे कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होगी, जिससे आपके लिए सफलता के द्वार धीरे-धीरे खु लने लगेंगे।

Related Posts

23 जनवरी को सरस्वती पूजा, पटना में राजस्थानी कारीगरी की मूर्तियों की बढ़ी मांग

Share Add as a preferred…

Continue reading
बाबा गरीबनाथ मंदिर में मकर संक्रांति की धूम – 101 किलो लाई और तिलकुट से हुआ बाबा भोलेनाथ का भव्य महाश्रृंगार

Share Add as a preferred…

Continue reading