रविवार के दिन से शनि हो रहे वक्री, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्यादय-सूर्यास्त का समय

13 जुलाई को श्रावण कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और रविवार का दिन है। तृतीया तिथि देर रात 1 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। फिर शाम 6 बजकर 1 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही पूरा दिन पूरी रात पार कर के 14 जुलाई की सुबह 6 बजकर 49 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 13 जुलाई से पंचक शुरू हो रहा है। साथ ही भोर 4 बजकर 8 मिनट पर शनि वक्री हो चुके है। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जान लेते हैं रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

13 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त

  • श्रावण कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि
  • दिन- रविवार
  • प्रीति योग- शाम 6 बजकर 1 मिनट तक
  • धनिष्ठा नक्षत्र- 4 जुलाई की सुबह 6 बजकर 49 मिनट तक
  • शनि वक्री- भोर 4 बजकर 8 मिनट
  • अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक
  • व्रत और पर्व- कोई नहीं

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- शाम 05:38 से शाम 07:21 तक
  • मुंबई- शाम 05:41 से शाम 07:20 तक
  • चंडीगढ़- शाम 05:43 से शाम 07:28 तक
  • लखनऊ- शाम 05:20 से शाम 07:03 तक
  • भोपाल- शाम 05:28 से शाम 07:09 तक
  • कोलकाता- शाम 04:44 से शाम 06:24 तक
  • अहमदाबाद- शाम 05:47 से शाम 07:28 तक
  • चेन्नई- शाम 05:03 से शाम 06:39 तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय का समय- सुबह 05:32 बजे
  • सूर्यास्त का समय- शाम 07:21 बजे
WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    बिहार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज, अश्विनी चौबे ने सरकार को दी नसीहत—“पहले रैन बसेरा बनाइए, फिर गरीबों को हटाइए, अन्याय बर्दाश्त नहीं”

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *