पाँच माह से फरार प्रतिबंधित कफ सिरप सप्लायर सरफराज गिरफ्तार, पुलिस ने पूरे नेटवर्क पर कसा शिकंजा

भागलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बाईपास थाना क्षेत्र से प्रतिबंधित कफ सिरप सप्लाई नेटवर्क का मुख्‍य आरोपी और पाँच माह से फरार चल रहा सरफराज उर्फ मोहम्मद मुस्तफिकुर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे सेंटटेरेसा स्कूल के पास स्थित एक चाय दुकान से धर दबोचा, जहाँ वह अपने परिवार के साथ बैठा हुआ था। लंबे समय से उसकी गतिविधियों पर पुलिस की गुप्त निगरानी चल रही थी।

चार महीनों से निगरानी, कई बार बच निकलता था सरफराज

पुलिस सूत्रों के अनुसार सरफराज की गिरफ्तारी आसान नहीं थी। बीते चार महीनों से उस पर लगातार नज़र रखी जा रही थी। पुलिस ने उसके कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन वह हर बार बच निकलता था। उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम भी बनाई गई थी, जो लगातार उसके मूवमेंट का विश्लेषण कर रही थी।

जून में मिला था सुराग, भारी मात्रा में बरामद हुई थी कफ सिरप की खेप

इस पूरे मामले का खुलासा जून महीने में हुआ था, जब पुलिस ने दोगच्छी निवासी मोहम्मद हाशिम के घर छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया था। गिरफ्तार हाशिम ने पूछताछ में बताया था कि यह खेप पुरैनी निवासी सरफराज ही उसे सप्लाई करता है। सरफराज दवा की आड़ में कफ सिरप को छिपाकर दुकान तक पहुँचाता था।

हाशिम के इस बयान के बाद ही पुलिस सरफराज की तलाश में जुट गई थी और उसी समय से वह फरार चल रहा था।

IMG 20251119 WA0096

गुप्त सूचना पर हुई घेराबंदी, चाय दुकान से हुई गिरफ्तारी

सोमवार को विधि-व्यवस्था प्रभारी नवनीत कुमार को गुप्त सूचना मिली कि सरफराज अपने परिवार के साथ बाईपास से होकर पुरैनी की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष प्रभात कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम बनाई गई और इलाके में घेराबंदी कर दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर सरफराज को सेंटटेरेसा स्कूल के सामने चाय दुकान से गिरफ्तार कर लिया।

न्यायिक हिरासत में भेजा गया, पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई तेज

थाना अध्यक्ष प्रभात कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही प्रतिबंधित कफ सिरप सप्लाई करने वाले पूरे नेटवर्क की पहचान की जा रही है। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का मानना है कि सरफराज की गिरफ्तारी से इस अवैध कारोबार पर बड़ी रोक लगेगी और इस नेटवर्क के कई छुपे चेहरे भी जल्द सामने आएंगे।

  • Related Posts

    क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले सीएम? नीतीश कुमार ने जनसभा में जताया भरोसा, मंच से दिया बड़ा संकेत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    राज्यसभा चुनाव से पहले अनंत सिंह को कोर्ट से राहत, कस्टडी में आकर डालेंगे वोट; बिहार की पांचवीं सीट पर बढ़ी सियासी गर्मी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading