पटना में मेरा युवा भारत (MY Bharat), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मंगलवार को ‘सरदार @ 150 यूनिटी मार्च’ का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR), पटना परिसर से आरंभ हुआ।
मुख्य अतिथि श्री रवि शंकर प्रसाद, माननीय सांसद (पटना साहिब) तथा श्री सूर्यकान्त कुमार, राज्य निदेशक – मेरा युवा भारत, पटना के नेतृत्व में कार्यक्रम की शुरुआत हुई। उद्घाटन सत्र में सांसद, अधिकारी, कर्मचारी और शामिल 620 युवाओं ने एकता, आत्मनिर्भरता और नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।
अतिथियों का स्वागत और सरदार पटेल के संदेशों का प्रसार
कार्यक्रम में माननीय सांसद का स्वागत अंगवस्त्र और पौधा भेंट कर किया गया।
राज्य निदेशक श्री सूर्यकान्त कुमार ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन देश की एकता, अखंडता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
सांसद रवि शंकर प्रसाद ने युवाओं को दिया संदेश
अपने संबोधन में माननीय सांसद ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद देश में फैली 562 रियासतों का विलय कर एक अखंड भारत का निर्माण सरदार पटेल की अद्भुत दूरदृष्टि और साहस का परिणाम था। उन्होंने युवाओं से कहा—
- राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखना युवाओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
- असामाजिक तत्वों और विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ समाज को जागरूक करना हर युवा का कर्तव्य है।
- एक जागरूक, जिम्मेदार और सजग युवा ही मजबूत भारत का निर्माण कर सकता है।
इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी प्रेरक बना दिया।
विशिष्ट अतिथि का संबोधन
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. आशुतोष उपाध्याय, निदेशक – भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र ने एकता और अखंडता पर आधारित कविता प्रस्तुत की और सभी आगत अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
3 किलोमीटर लंबी पदयात्रा पटेल प्रतिमा स्थल तक पहुँची
कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद सांसद रवि शंकर प्रसाद और राज्य निदेशक द्वारा यूनिटी मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
यह पदयात्रा ICAR पटना से आरंभ होकर टेलर रोड होते हुए लगभग 3 किलोमीटर की दूरी तय कर पटेल प्रतिमा स्थल पर पहुँची, जहाँ प्रतिभागियों ने माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम में कई संस्थाओं और स्वयंसेवकों का योगदान
इस आयोजन में
- श्री प्रेम कुमार (अध्यक्ष, प्रेम यूथ फाउंडेशन)
- श्री राजीव नंदन कुमार (कार्यक्रम संचालन)
- श्री एस.पी. कर्ण
- श्री चंदेश्वर पांडेय
- श्री केदारनाथ सिंह
- श्री शिवजी राम
- मोहम्मद रागिब इमाम
- श्री समित कुमार राजू
तथा अन्य कई स्वयंसेवकों का योगदान सराहनीय रहा।


