सारण : मांझी में 3 घंटे में अपहरण का खेल खत्म – यूपी से नाबालिग बरामद, दो अपहरणकर्ता सलाखों के पीछे

सारण, मांझी (09 अगस्त 2025) — मांझी थाना पुलिस ने शनिवार को वह कर दिखाया जो फिल्मों में देखने को मिलता है। महज तीन घंटे के भीतर अपहृत नाबालिग को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से सकुशल छुड़ाकर दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही वारदात में इस्तेमाल बोलेरो भी जब्त कर लिया गया।


घटना का फिल्मी स्क्रिप्ट जैसा प्लान

ग्राम डुमाईगढ़ निवासी पंकज कुमार सिंह ने शुक्रवार को थाने में शिकायत दी कि उनके छोटे भाई सुजीत कुमार सिंह (17) का कुछ बदमाशों ने बोलेरो से अपहरण कर लिया।
सुजीत ताजपुर से टोटो पर घर लौट रहा था, तभी अरुनाधा पाठशाला के पास एक बोलेरो में बैठे 4-5 लोग टोटो रोककर उसे खींचकर गाड़ी में बिठा ले गए। बोलेरो सीधे डुमाईगढ़ घाट पहुंची, वहां से नाव द्वारा नदी पार कर बदमाश उसे यूपी की तरफ ले गए।


पुरानी रंजिश की गहरी साजिश

पीड़ित के भाई ने बताया कि इससे पहले भी सुजीत का अपहरण कर मारपीट की गई थी। उस मामले में मांझी थाना कांड संख्या 262/25 दर्ज था। पुलिस को शक है कि इसी पुराने मामले का बदला लेने के लिए अपहरण को अंजाम दिया गया।


पुलिस की बिजली जैसी कार्रवाई

घटना की गंभीरता देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण ने मांझी थाना पुलिस को तुरंत विशेष टीम बनाने का आदेश दिया।
तकनीकी निगरानी और मानवीय स्रोतों की मदद से पुलिस ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू की और सिर्फ 3 घंटे में लोकेशन ट्रेस कर बलिया, यूपी से सुजीत को सुरक्षित बरामद कर लिया।


गिरफ्तार आरोपी

  1. मुखिया यादव, पिता- गौतम यादव, निवासी गोपालपुर, थाना- रेवती, जिला- बेतिया।
  2. झुमन यादव, पिता- काशीनाथ यादव, निवासी गोपालपुर, थाना- रेवती, जिला- बेतिया।

दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


जप्त सामान

  • अपहृत नाबालिग — 1
  • बोलेरो वाहन — 1

पुलिस टीम

  • थानाध्यक्ष, मांझी थाना एवं थाना के अन्य कर्मी।

 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में एंड्रोमेडा इंडिया का जोनल ऑफिस शुरू, अब होम लोन से वाहन लोन तक सभी सेवाएं होंगी आसान

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य, जिला प्रशासन ने अफवाहों पर लगाया विराम

    Share Add as a preferred…