सारण DM ने मत्स्य व्यवसायियों के बीच साइकिल और आइस बॉक्स का किया वितरण, बोले- तेजी से हो रहा मत्स्य का उत्पादन

आज सारण जिलाधिकारी अमन समीर के द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत साइकिल सह आइस बॉक्स का 15 लोगों के बीच वितरण किया गया। इस योजना के तहत 40% अनुदान पर एवं महिलाओं को 60% अनुदान पर साइकिल स आइस बॉक्स का वितरण किया गया।

जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि यह सरकार के द्वारा चलाई गई योजना से स्वच्छ एवं स्वास्थ्यवर्धक मछलियों को उपभोक्ताओं के बीच पहुंचने में कारगर सिद्ध होगा। जिले में मत्स्य का उत्पादन जितने तेजी से हो रही है उसके लिए बाजार का होना आवश्यक है। सरकार इसके लिए लगातार प्रयत्नशील है।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी के अलावा प्रदीप कुमार जिला मत्स्य पदाधिकारी, नरेंद्र कुमार, अमृता रंजन, आस्था मिश्रा, चंचल, अख्तर हुसैन, राजू कुमार मत्स्य विकास पदाधिकारी, अंकित कुमार, राम विचार मांझी मत्स्य प्रसार पदाधिकारी, श्रवण पंडित कनिय अभियंता, मत्स्य जीवी सहयोग समिति के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में पीएचडी प्रवेश के नियम बदले: अब 4 वर्षीय रिसर्च ग्रेजुएशन के बाद सीधे मिलेगा PhD में दाखिला

    Share Add as a preferred…

    कोसी-मिथिला को बड़ी सौगात: सुपौल-दरभंगा नया नेशनल हाईवे मंजूर, जल्द बनेगी DPR

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *