बिहार में बाढ़ की भयावह स्थिति पर बोले संजय झा- ’56 साल के बाद इतनी…’

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा (Sanjay Jha) ने बिहार में बाढ़ की भयावह स्थिति पर कहा कि 56 साल के बाद इतनी ज्यादा बाढ़ आई है।

‘बिहार में बाढ़ की समस्या नेपाल से है’
संजय कुमार झा ने कहा कि मैं खुद देख कर आया हूं चाहें वो खाने की व्यवस्था हो या कोई और प्रशासन के सभी लोग लगे हुए हैं। हम लगातार कहते रहे हैं कि बिहार में बाढ़ की समस्या नेपाल से है। राहत कार्य जोरों पर है। हम केंद्र सरकार को धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने तत्काल राहत बजट जारी किया है। गौरतलब हो कि संजय कुमार झा ने बुधवार को कोसी नदी के पश्चिमी व कमला नदी के पूर्वी तटबंध के बीच किरतपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था।

बता दें कि बिहार के कई जिलों में गुरुवार को बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी रही तथा ज्यादातर स्थानों पर नदियों का जलस्तर अब भी खतरे के निशान से ऊपर है। अधिकारियों के मुताबिक, इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी घाट पर गंगा के जलस्तर का निरीक्षण किया, जहां पानी खतरे के निशान से नीचे आ गया है।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर बढ़ा सियासी बवाल, बिलौटी गांव में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का किया गया प्रतीकात्मक श्राद्ध

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में बोरे से मिली महिला की लाश, रेलवे हॉल्ट के पास सनसनी; हत्या की आशंका से दहशत

    Share Add as a preferred…