सबसे कम उम्र की सांसद बनीं संजना जाटव, पुराना डांस वीडियो हो रहा वायरल, लोगों बोले- शाबाश

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे साफ हो चुके हैं. अब सामने आ चुका है कि आखिर जनता के मन क्या था. विपक्षी गठबंधन इंडिया ने बढ़त हासिल की. देशभर में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा. इस बीच एक नाम की चर्चा हर जगह हो रही है और यह नाम है संजना जाटव.

संजना भरतपुर सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार थीं यहां उन्होंने तगड़ी जीत हासिल करते हुए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को हरा दिया. भजन लाल शर्मा अपना गृह जिला भी संभाल नहीं पाए. अब संजना का नाम चर्चा में हैं. क्योंकि वो सबसे छोटी सांसद बन चुकी हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि वह महज 25 साल की हैं.

एक तरफ संजना की जीत की चर्चा है तो वहीं दूसरी तरफ उनका डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में संजना मस्ती में जमकर डांस करती नजर आ रही हैं. हरियाणवी गाने पर संजना का डांस लोगों को बहुत इंप्रेस कर रहा है क्योंकि संजना अकेली नहीं बल्कि कुछ और महिलाओं के साथ नाच रही हैं.

सभी महिलाएं लंबा घूंघट निकाल कर मस्ती में नाचती दिख रही हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रहा है और लोग संजना की खूब तारीफ कर रहे हैं. एक ने लिखा, सबसे कम उम्र की सांसद का खिताब अपने नाम कर लिया…वाह. एक ने लिखा, केवल संजना ही नहीं किशोरी लाल जी ने भी आसमान में सुराख कर दिया. एक ने लिखा, संजना जाटव का लोक नृत्य भी सुर्खियों में रहने वाला है.

ये भी पढ़े..

खान सर-ज्ञान बिंदु विवाद पर बोले पप्पू यादव: “दोनों मेरे दिल के टुकड़े, शिक्षा को मत बनाइए जंग का मैदान”

Share Add as a preferred…

भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत देने की बड़ी पहल, पूर्व रेलवे ने स्टेशन और ट्रेनों में बढ़ाई ठंडे पानी व शीतलन सुविधाओं की पहुंच

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *