पांच दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे संघ प्रमुख भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन राव भागवत बुधवार को पांच दिवसीय प्रवास पर बिहार पहुंचे। वे नौ मार्च तक बिहार में रहेंगे। इस दौरान वे उत्तर बिहार के कई जिलों का दौरा करेंगे। साथ ही संघ के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

आरएसएस के प्रांत प्रचार प्रमुख अभिषेक कुमार ने कहा कि संघ प्रमुख बुधवार की शाम पटना पहुंचे। इसके बाद वे संघ के पूर्व विभाग संघचालक एवं विश्व संवाद केंद्र के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत श्रीप्रकाश नारायण सिंह उपाख्य छोटे बाबू के घर गए। वहां उनके परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद वे पटना से मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हो गए। रात्रि विश्राम मुजफ्फरपुर स्थित संघ कार्यालय में किया। मुजफ्फरपुर पहुंचने पर स्वयं सेवकों ने उनका स्वागत किया। छह मार्च की सुबह वे वीरपुर, सुपौल के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां सरस्वती विद्या मंदिर के भवन का उद्घाटन करेंगे। सात, आठ और नौ मार्च को मुजफ्फरपुर में संघ के स्वयंसेवकों के साथ बैठक करेंगे। नौ मार्च को वे नागपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में एक करोड़ नए राशन कार्ड बनाने की तैयारी, मुख्यमंत्री ने दिए बड़े निर्देश, PDS व्यवस्था होगी और मजबूत

    Share Add as a preferred…

    बांकीपुर उपचुनाव को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- जनता बदलाव का मन बना चुकी है, भाजपा की हार तय

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *