पटना की समृद्धि बनी राष्ट्रीय युवा प्रबंधक, BOSCH में कार्यरत

नई दिल्ली, 22 सितंबर 2025।ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) द्वारा आज नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय युवा प्रबंधक प्रतियोगिता 2025 में सुश्री समृद्धि ने सर्वश्रेष्ठ युवा प्रबंधक का पुरस्कार जीतकर अपनी उत्कृष्ट उपलब्धि दर्ज की।

सुश्री समृद्धि पटना की रहने वाली हैं और वर्तमान में BOSCH लिमिटेड, पुणे में सीनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं।

उनके परिवार में उनके पिता वीरेन्द्र कुमार शुक्ल, जो बिहार सरकार के अधीन उप निदेशक एवं मुख्यमंत्री के जनसंपर्क पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, और माता पल्लवी शुक्ल, गृहिणी हैं।

सुश्री समृद्धि की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार को गर्व महसूस कराया है, बल्कि बिहार के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनी है। उनके नवाचार और प्रबंधन कौशल को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया।


 

  • Related Posts

    अररिया में ‘विकास’ का महा-धमाका! समृद्धि यात्रा में CM नीतीश ने दी ₹546 करोड़ की सौगात; पुल, फ्लाईओवर और डेयरी प्रोजेक्ट से बदलेगी सीमांचल की सूरत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में ‘इंसाफ’ का मेगा शो! 14 मार्च को लोक अदालत की बारी, प्रचार वाहन को मिली हरी झंडी; बिजली-बैंक के झगड़े अब मिनटों में होंगे खत्म

    Share Add as a preferred…

    Continue reading