बेलहर में सम्राट चौधरी की विजय संकल्प सभा: डिप्टी CM ने बांका सांसद पर साधा निशाना, मोदी-नीतीश सरकार की योजनाओं का दिया बखान

बेलहर (बांका), 23 अक्टूबर 2025: बेलहर प्रखंड क्षेत्र के बघौनिया खेल मैदान में बुधवार को एनडीए की विजय संकल्प सभा आयोजित की गई, जिसमें बिहार के डिप्टी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी CM ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का बखान किया और विपक्षी नेताओं पर तीखे आरोप भी लगाए।

सम्राट चौधरी ने कहा कि “आज मोदी जी और नीतीश जी की ही देन है कि बिहार में लालटेन युग खत्म हो चुका है और घर-घर में बिजली की रोशनी है।” उन्होंने कहा कि अब बिहार के गांवों में सड़कें, नल जल योजना, जनधन योजना, किसान निधि जैसी योजनाएं आम जनता के लिए सुलभ हो गई हैं।

सभा में डिप्टी CM ने बांका के सांसद पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बांका के सांसद ने दो-दो बार संसद सदस्य बनकर बिहार और बांका की जनता को छलने का काम किया है और अब अपने पुत्र को विरोधी दल के टिकट पर चुनावी मैदान में उतारा है। लेकिन इस बार जनता जाग चुकी है और उन्हें सबक सिखाएगी।

इसके अलावा उन्होंने शिक्षा और रोजगार से जुड़ी योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि “जब नीतीश सरकार ने साइकिल योजना शुरू की थी, उस समय साइकिल लेने वाली छात्राएं अब अपने ससुराल में हैं। सरकार ने उन्हें संबल देने के लिए रोजगार हेतु मुफ्त दस-दस हजार रुपए दिए।”

सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने डिप्टी CM के भाषण पर जोरदार तालियों और नारों के साथ समर्थन किया।


 

  • ये भी पढ़े..

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि, अगले वर्ष उनके नाम पर बनेगा भव्य पार्क

    Share Add as a preferred…

    पासपोर्ट सेवा दिवस 2026: बिहार के सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों तक पहुंची पासपोर्ट सेवा, 24 जून को जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

    Share Add as a preferred…