जातीय गणना पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, हिम्मत है तो 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट प्रकाशित करें

पटना: जातीय जनगणना को लेकर बिहार की सियासत तेज हो गई है. एक तरफ महागठबंधन जातीय जनगणना को भुनाना चाहती है, तो वहीं बीजेपी ने भी आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है. इसी कड़ी में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सरकार को चुनौती दी है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि आज यदि जातीय सर्वेक्षण बिहार में हो रहा है तो इसे रोका किसने. हिम्मत है नीतीश बाबू तो इसकी रिपोर्ट 24 घंटे में रिलीज करो. किसने रोका है. यह लोग कुछ नहीं सिर्फ राजनीति करते हैं और जातियों में हमलोगों को बांटना चाहते हैं. येलोग इंतजार करते हैं कि नई-नई घटना घटे और दूसरे को फंसाएं. भाई सभी अपनी संख्या जानना चाहते हैं, आप रिपोर्ट प्रकाशित कीजिए, किसने रोका है।

आगे उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना कराने से किसने रोका. न सिर्फ न्यायालय ने रोका, न भाजपा ने रोका. हमलोग तो सरकार में 29 मंत्री में 16 मंत्री ने कैबिनेट में इसे पास कराया. येलोग रोज सिर्फ जातीय उन्माद फैलाना चाहते हैं. जिस तरह से लालू यादव ने 2015 में अगड़ी पिछड़े कर गए वही वह दोबारा दोहराना चाहते है।

  • ये भी पढ़े..

    छात्र आंदोलन को मिला बॉलीवुड का समर्थन! आलिया भट्ट बोलीं- “देश का भविष्य इन युवाओं के हाथ में, उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए”

    Share Add as a preferred…

    बिहार के 19 खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र, 637 खिलाड़ियों को दी जाएगी खेल छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *