सम्राट चौधरी का सीएम नीतीश पर तंज, कहा – बालू माफिया-शराब माफिया चला रहे हैं सरकार, लालू यादव पर खूब भड़के

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एकबार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है और कहा है कि बिहार में बालू माफिया और शराब माफिया सरकार चला रहे हैं। बिहार में अपराधियों की बहार है लिहाजा क्राइम के ग्राफ में लगातार इजाफा हो रहा है।

इसके साथ ही बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश कुमार के जी-20 के डिनर कार्यक्रम में सम्मिलित होने पर कहा कि भारत को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए सभी का सहयोग बेहद जरूरी है। जो लोग जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर सवाल खड़े कर रहे थे, उन्हें देश से कोई मतलब नहीं है। इसके साथ ही सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद पर सीधा निशाना साधा और कहा कि आरजेडी सुप्रीमो विरोध कर रहे थे लेकिन अब उनकी राजनीति नहीं बची है।

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि वे 16 सितंबर को बिहार दौरे पर आ रहे हैं। झंझारपुर में उनका कार्यक्रम तय है। बीजेपी इसके लिए व्यापक पैमाने पर तैयारियां कर रही है।

  • Related Posts

    बेऊर जेल से बाहर आए ‘छोटे सरकार’! मोकामा में जश्न, पटना में ‘महाभोज’; बाहुबली अनंत सिंह की रिहाई से बिहार की सियासत में ‘भूचाल’

    HIGHLIGHTS: बाहुबली विधायक की ‘ग्रैंड’…

    Continue reading
    ‘झोला छाप सीएम नहीं चाहिए’: आईपी गुप्ता ने बिहार के नेतृत्व पर दिया बयान

    सहरसा: सहरसा के विधायक और…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *