सम्राट चौधरी बहुत कुछ बोल गए सीएम नीतीश कुमार को, उनको कुछ याद भी रहता है, बस..

पटना: बीजेपी का विधानसभा मार्च होगा. इसके माध्यम से भारतीय जनता पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश करेगी. इस बारे में जानकारी देते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि विधानसभा मार्च में हजारों की तादाद में नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे. इसके बाद आने वाले समय में गांधी मैदान तक विरोध मार्च निकाला जाएगा. जल्द ही तारीख का ऐलान कर दिया जाएगा।

सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार रोजगार के मसले पर असफल साबित हुई है. युवा रोजगार के लिए सड़कों पर हैं और सरकार आंदोलनरत शिक्षकों को डराने और धमकाने का काम कर रही है लेकिन कोई डरने वाला नहीं है. हमलोग शिक्षकों को उनका हक दिलाकर रहेंगे. उन्होंने कहा कि नीतीश बाबू डराने की कोशिश मत करिये, वक्त आने पर आपको करारा जवाब मिलेगा।

उन्होंने कहा कि डराने से काम नहीं चलेगा नीतीश बाबू. एकदम बेफिक्र रहिये, करारा जवाब मिलेगा आपको. नीतीश बाबू जो आप लगातार डराने का प्रयास करते हैं चाहे वह विधानसभा हो विधान परिषद हो या फिर शिक्षक हो, कोई डरने वाला नहीं है. ये लोकतंत्र का देश है, लोकतांत्रिक तरीके से आपसे लड़ते रहेंगे।

  • ये भी पढ़े..

    जन सुराज ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की शिकायत, कार्यकर्ताओं को परेशान करने और आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप

    Share Add as a preferred…

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *