नीतीश कुमार की हैसियत तक पहुंचे सम्राट चौधरी, बोले- हाफ पैंट पहनते थे वो…

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यश्र सम्राट चौधरी ने एक बार फिर लालू-नीतीश पर जोरदार हमला बोला है। सम्राट चौधरी ने कहा है कि आज नीतीश कुमार सजायाफ्ता लालू के साथ हाथ में हाथ डालकर घूम रहे हैं और उनका गुणगान कर रहे हैं लेकिन शायद वह दिन भूल गए जब लालू ने अपने से गुंडों से पिटवाया था।

सम्राट ने कहा कि नीतीश कुमार पिछले 18 साल से बिहार के मुख्यमंत्री हैं लेकिन जनता ने तय कर लिया है कि उन्हें उखाड़ कर फेंक देना है। राहुल से मिल जाइए या लालू से, जनता बीजेपी के नेतृत्व में आपको उखाड़ फेंकने का संकल्प ले चुकी है। सम्राट ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि आज मुख्यमंत्री लालू के साथ मिल गए हैं लेकिन उन्हें याद है या नहीं कि किस तरह से लालू ने अपने गुंडों से गरौल में कुटवाया था?

उन्होंने कहा कि लवकुश समाजने के नीतीश कुमार को प्रतिष्ठा देकर बिहार का मुख्यमंत्री बनाया और नीतीश कुमार को गद्दी तक पहुंचाया लेकिन ये किसी के नहीं हुए। नीतीश कुमार हुए भी तो केवल लालू प्रसाद के बेटे के हुए और लालू के बेटे को उत्तराधिकारी माना, बिहार की जनता इसका हिसाब करेगी। नीतीश और लालू प्रसाद बिहार में जातीय उन्माद फैलाकर बैकवर्ड और फॉरवर्ड जाति के लोगों के बीच लड़ाई करवाना चाहते थे।

  • ये भी पढ़े..

    सीएम सम्राट चौधरी बोले- जीविका दीदियों के सुझाव पर बढ़ी पेंशन और 125 यूनिट मुफ्त बिजली, 2446 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

    Share Add as a preferred…

    राजद विधायक ओसामा शहाब को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमीन विवाद मामले में मिली अग्रिम जमानत

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *