सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार और RJD सुप्रीमो पर किया तीखा हमला, कहा -‘लालू तो टिक ही नहीं पाए, बेटा क्या टिकेगा

पटना: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पटना पहुंचते ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला है. सम्राट चौधरी ने पटना एयरपोर्ट पर बयान देते हुए कहा कि कुछ लोग प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे थे उनका सपना बेंगलुरु में टूट गया और भाग कर बिहार आना पड़ा, जो प्रधानमंत्री का सपना देख रहे हैं वो लोग पहले बिहार तो संभाल लें।

सम्राट चौधरी ने कहा कि 18 साल में बिहार के बर्बादी का कारण कोई एक व्यक्ति है तो उसका नाम नीतीश कुमार है. वहीं सम्राट चौधरी ने आरजेडी सुप्रीमो पर हमला बोलते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव लड़ते-लड़ते थक गए हैं. लालू जी टिक ही नहीं पाए उनका बेटा क्या टिकेगा, वो भ्रष्टाचारी एक हुए हैं. भारत में तो भारत ही जीतेगा।

बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि एनडीए के अंदर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट बताया है कि हम चुनाव विकास के मुद्दों पर लड़ेंगे. 9 साल से देश के प्रधानमंत्री देश में काम कर रहे हैं और उसी पर चुनाव लड़ना है, बीजेपी का यही एजेंडा है.वहीं विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम इंडिया रखे जाने पर सम्राट चौधरी ने कहा कि वहां भ्रष्टाचारी एक हुए हैं और भ्रष्टाचारी एक होते रहे उससे देश को कोई फर्क नहीं पड़ता।

 

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *