सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार पर बोला बड़ा हमला, सीएम बिहार में अपना गैंग चला रहे हैं…

पटना: बिहार की सियासत में पिछले कुछ दिनों से नीतीश कुमार की पीएम उम्मीदवारी को लेकर चल रही चर्चा पर बीजेपी ने निशाना साधा है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार ने आरजेडी के लॉलीपॉप के झांसे में आकर एनडीए का साथ छोड़ा लेकिन पीएम उम्मीदवार बनाना तो दूर उन्हें टोला संयोजक भी नहीं बनाया।

दरअसल, पिछले दिनों नीतीश के एनडीए में वापसी के कयासों के बीच आरजेडी ने एक बार फिर नीतीश कुमार को पीएम उम्मीदवार बनाने का लॉलीपॉप दिखाया था। आरजेडी विधायक भाई बीरेंद्र ने कहा था कि नीतीश कुमार में एक प्रधानमंत्री के सभी गुण मौजूद हैं और अगला पीएम बिहार का ही हो।

आरजेडी की तरफ से जेडीयू को दिखाए गए पीएम उम्मीदवारी के लॉलीपॉप के सवाल पर सम्राट ने तंज किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री कौन बना सकता है? महागठबंधन के लोगों ने नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने का सपना दिखाया, जिसके कारण उन्होंने एनडीए को छोड़ा। पिछले एक साल से नीतीश कुमार घूम रहे हैं। विपक्ष को लोगों ने उन्हें प्रधानमंत्री उम्मीदवार तो दूर छोटे से टोले का संयोजक बनाने से भी इनकार कर दिया है।

जेडीयू में मचे घमासान पर सम्राट ने कहा कि नीतीश कुमार एक गैंग चला रहे है और अब उस गैंग में विद्रोह हो चुका है। वहीं नगर निगमकर्मियों के हड़ताल के कारण पटना में लगे गंदगी के अंबार पर सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार को जितनी जल्दी हो इसपर संज्ञान लेना चाहिए। सरकार को इसकी चिंता कर निगमकर्मियों की हड़ताल को खत्म कराना चाहिए।

  • Related Posts

    बिहार दिवस पर सड़क सुरक्षा पेंटिंग प्रतियोगिता, विजेताओं को हेलमेट देकर किया सम्मानित

    पटना, 23 मार्च 2026: राजधानी…

    Continue reading
    मॉरीशस के प्रधानमंत्री को बिहार आने का निमंत्रण, सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

    पटना/मॉरीशस, 23 मार्च 2026: बिहार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *