बीजेपी नेता विजय सिंह की रिपोर्ट आने के बाद भड़क गए सम्राट चौधरी, सरकार पर लगाया लीपापोती का आरोप, फिर आंदोलन होगा…

पटना: शिक्षक अभ्यर्थियों के मुद्दे को लेकर बीजेपी ने 13 जुलाई को प्रदर्शन किया था. इस दौरान एक बीजेपी नेता की मौत हो गई थी. इस मामले लेकर बीजेपी अब भी आक्रामक है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि विजय सिंह की मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सरकार ने मामले में लीपापोती की है. सरकार पहले जो बोला थी वही रिपोर्ट में है।

सम्राट चौधरी ने इसकी विस्तृत वीडियोग्राफी सार्वजनिक करने के साथ-साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट को एम्स को सौंपने की मांग की. यह सरकार केवल ठगने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच हाईकोर्ट के सीटिंग जज से करानी चाहिए।

सम्राट चौधरी ने कहा कि मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना हुई है. बीजेपी सांसदों और विधायकों के साथ साथ महिलाओं पर भी लाठीचार्ज की गई. आगामी 24 जुलाई से बीजेपी युवा मोर्चा के तहत पूरे बिहार में कार्यक्रम किए जाएंगे. इसमें युवा मोर्चा प्रदर्शनी लगाकर हस्ताक्षर अभियान चलाएगा. 24 जुलाई से 9 अगस्त तक अभियान चलेगा. इसके साथ ही महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

बीजेपी नेता विजय सिंह की रिपोर्ट आने के बाद भड़क गए सम्राट चौधरी, सरकार पर लगाया लीपापोती का आरोप, फिर आंदोलन होगा…

बीजेपी नेता ने कहा कि मानसून सत्र की समाप्ति के बाद सरकार ने जो शिक्षक अभ्यर्थियों को लेकर बैठक करने का वादा किया था, उसके बाद आज तक बैठक नहीं की गई है. उन्होंने कहा कि बीजेपी की मांग है काफी संख्या से टीईटी, एसटीईटी पास छात्र का समायोजन सरकार को करना चाहिए और इन लोगों की सीधी नियुक्ति सरकार करे।

  • ये भी पढ़े..

    NEET विवाद के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी का तबादला

    Share Add as a preferred…

    बिहार में महिलाओं के कौशल विकास और युवाओं के विदेश रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, पटना में बनेगा स्थायी एनएसटीआई परिसर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *