सम्राट चौधरी ने सदन में जातीय सर्वेक्षण रिपोर्ट पर की डिबेट कराने की मांग, कहा- ‘प्रक्रिया बताने का काम करे सरकार’

बिहार में जातीय जनगणना पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रहा है. गणना सर्वेक्षण रिपोर्ट पर विपक्षी दल लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं. बिहार विधान मंडल का शीतकालीन सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन पहले ही दिन जोरदार हंगामा देखने को मिला. विपक्षी दलों ने अलग-अलग मुद्दों को लेकर सदन में जमकर बवाल किया. खासकर जातीय सर्वेक्षण रिपोर्ट को लेकर भाजपा के सदस्यों ने सरकार को घेरने की कोशिश की है।

इसको लेकर बीजेपी के लोगों का साफ-साफ कहना है कि बिहार में जो जातीय गणना कराई गई है, उसके आंकड़े सही नहीं है. खास जातियों की संख्या को बढ़ाकर दिखाया गया है जो कहीं से ठीक नहीं है. इधर महागठबंधन के नेताओं का कहना है कि इसमें कहीं कोई गड़बड़ी नहीं है, बीजेपी के लोग दुष्प्रचार करने का काम कर रहे हैं।

बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार को जातीय गणना के आंकड़ों पर सदन में चर्चा करनी ही होगी. उन्होंने कहा कि सरकार ने कैसे-कैसे, क्या-क्या किया है और रिपोर्ट जारी करने की पूरी प्रक्रिया क्या है, ये हमें बताए और इसपर डिबेट कराए।

 

  • ये भी पढ़े..

    जन सुराज ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की शिकायत, कार्यकर्ताओं को परेशान करने और आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप

    Share Add as a preferred…

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *