भारतीय रेल में स्क्रैप बिक्री दर में समस्तीपुर लोको देश भर में अव्वल, 11 पुराना इंजन एक साथ बेचा

समस्तीपुर मंडल ने 30 मई को स्क्रैप निपटान के क्षेत्र में अब तक की गयी बिक्री का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह बिक्री पूर्व मध्य रेलवे के किसी एक मंडल द्वारा एक दिन में की गयी सर्वाधिक बिक्री है। 30 मई के नीलामी में अभियंत्रण विभाग के दरभंगा, मोतिहारी एवं नरकटियागंज खंड स्थित रेल एवं पीवे मद से लगभग एक करोड़ 30 लाख एवं डीजल शेड समस्तीपुर स्थित 11 स्क्रैप लोको (पुराना इंजन) से 10 करोड़ 77 लाख की प्राप्ति हुई है।

एक लोको का बिक्री दर 91.33 लाख प्राप्त हुआ है जो वर्तमान समय में पूरे भारतीय रेल में सर्वाधिक है। यह जानकारी डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। इसके अनुसार पूर्व मध्य रेलवे द्वारा मंडल को 80 करोड़ का स्क्रैप बिक्री का लक्ष्य दिया गया है। समस्तीपुर मंडल ने स्क्रैप निलामी के तहत कुल 12.11 करोड़ की बिक्री कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आंकड़ों के अनुसार इस बिक्री के बाद समस्तीपुर मंडल का इस वित्तीय वर्ष की कुल बिक्री 16.05 करोड़ हो गयी है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर पुलिस ने दंगा नियंत्रण ड्रिल के बाद निकाला फ्लैग मार्च, कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ाई सतर्कता

    Share Add as a preferred…

    नीट पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भागलपुर समाहरणालय गेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *