समस्तीपुर : थाने के बाथरूम में फंदे से लटकी मिली महिला सिपाही

सरायरंजन (समस्तीपुर)। मुसरीघरारी थाने में महिला सिपाही चांदनी कुमारी ने बुधवार दोपहर खुदकुशी कर ली। थाने के बाथरूम में फंदे से लटकती लाश मिलने के बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।

आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। महिला सिपाही वैशाली जिले के महुआ थाने के मकसूदपुर ताज नीलकंठपुर गांव निवासी सुरेश पंडित की पुत्री थी। वह मुसरीघरारी थाने में एक साल से डायल 112 में लगातार ड्यूटी कर रही थी। चांदनी ने मंगलवार रात से सुबह चार बजे तक अपनी ड्यूटी की थी। बुधवार दोपहर बाथरूम में उसकी लाश मिली। दूसरी महिला सिपाही नहाने के लिए जब बाथरूम में गयी, तब फंदे पर लटकती लाश पर उसकी नजर पड़ी। उक्त महिला सिपाही के शोर मचाने पर दूसरे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

  • Related Posts

    अररिया में ‘थप्पड़ कांड’ से बवाल: ADM ने डॉक्टर को जड़ा, भड़के समर्थकों ने जांच टीम को बनाया बंधक; जिले भर के प्राइवेट डॉक्टर हड़ताल पर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *