समस्तीपुर मंडल ने बनाया नया रिकॉर्ड, पिछले 6 महीनों में मक्का लदान से की 109 करोड़ रूपए की राजस्व प्राप्ति

बिहार मे पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल ने मक्का लदान में एक नया कीर्तिमान बनाते हुए चालू वित्तीय वर्ष में पिछले छह महीनों में मक्का लदान से 119 करोड़ रुपए राजस्व की प्राप्ति की है।

मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने मंगलवार को बताया कि मंडल के हसनपुर समेत नौ रेल पाइंटो से कुल 208 रैकों में करीब साढ़े 52 लाख टन मक्का का लदान किया गया है। उन्होंने बताया कि लदान मक्के को व्यापारियों द्वारा बुक कराए गए देश के विभिन्न स्थानों के लिए भेजा गया।

मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि पिछले पांच वर्षो में यह सबसे बड़ा मक्का लदान का मंडल का रिकॉर्ड है।

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading