सामंथा रुथ प्रभु के पिता का हुआ निधन, बिल्कुल अकेली रह गई नागा की एक्स वाइ

हनी बनी की अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की जिंदगी में बहुत बड़ा तूफान आ गया है। उनके पिता का निधन हो गया है जिससे वह बुरी तरह से टूट गई है। इस बात का खुलासा सामंथा ने खुद  अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए किया है। हालांकि मौत की वजह क्या थी यह अभी सामने नहीं आया है।

सामंथा ने अपने पोस्ट में लिखा-  “जब तक हम फिर से नहीं मिलते, डैड,” साथ ही टूटे हुए दिल वाले इमोजी के साथ, उन्होंने अपना गहरा दुख व्यक्त किया। चेन्नई में जोसेफ प्रभु और निनेट प्रभु के घर जन्मी सामंथा के पिता एक तेलुगु एंग्लो-इंडियन, ने उनके पालन-पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपने चुनौतीपूर्ण करियर के बावजूद अभिनेत्री ने अक्सर मनोरंजन उद्योग में अपने पूरे सफर में अपने परिवार द्वारा दिए गए अटूट समर्थन की सराहना की।

सामंथा ने एक इंटरव्यू में अपने पिता के साथ अपने तनावपूर्ण संबंधों पर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि  उनके पिता ने उनसे एक बार कहा था कि वह वास्तव में इतनी होशियार नहीं है, इस बात का उन पर बहुत गहरा असर पड़ा था।  इन भावनाओं ने उसके करियर के शुरुआती दौर में उसे प्रभावित किया था।

अक्टूबर 2021 में नागा चैतन्य से सामंथा के अलग होने के बाद जोसेफ प्रभु भी सुर्खियों में आए थे। तलाक के करीब एक साल बाद, उन्होंने फेसबुक पर शादी की पुरानी तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उन्होंने अपने अतीत को दर्शाया। अब यह किस्मत बोले या कछ और एक तरफ सामंथा के पूर्व पति अपनी जिंदगी की नई शुरूआत करने जा रही हैं वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस को इतना बड़ा दुख नसीब हुआ।

  • ये भी पढ़े..

    बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा विवाद: आरोपी कर्मचारी निलंबित, 15 दिन में रिपोर्ट देगी उच्च स्तरीय जांच समिति

    Share Add as a preferred…

    आतंकवादी साजिश रचने के आरोप में मुंगेर का युवक गिरफ्तार, पाक गैंगस्टर से संपर्क की जांच तेज

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *