भागलपुर : सज्जादानशी परिवार को जान से मारने की धमकी, निर्माण कार्य के दौरान हुआ विवाद

भागलपुर। खानकाह-ए-पीर दमरिया शाह के सज्जादानशी और मुतवल्ली सय्यद शाह फखरे आलम हसन द्वारा वक्फ नंबर 159 के अंतर्गत शाह मार्केट परिसर में नाले और छज्जे के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई थी। लेकिन इस कार्य में बाधा उत्पन्न करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

निर्माण कार्य के दौरान हुआ विवाद

बताया गया कि निर्माण स्थल पर छत की ढलाई और नाले का निर्माण चल रहा था, तभी पास के इलाके के कुछ लोगों ने न केवल काम रुकवाने की कोशिश की बल्कि मजदूरों और सज्जादानशी परिवार के प्रति आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। पीड़ित पक्ष के अनुसार, आरोपियों ने जातिसूचक शब्द कहे, गालियाँ दीं और काम करने पर जान से मारने की धमकी दी।

जान से मारने और जमीन में गाड़ने की धमकी

शिकायत के अनुसार, मोहम्मद आज़ाद, इक़बाल, रिज़वान, रेहान (पिता अनवारुल हक) समेत अन्य लोगों ने हाथों में लाठी-डंडे लेकर सज्जादानशीन शाह फखरे आलम हसन और उनके परिवार को भद्दी गालियाँ दीं और हत्या कर देने तथा जमीन में गाड़ देने की धमकी दी।

प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरू

इस संबंध में कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने पांच नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर बढ़ा सियासी बवाल, बिलौटी गांव में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का किया गया प्रतीकात्मक श्राद्ध

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में बोरे से मिली महिला की लाश, रेलवे हॉल्ट के पास सनसनी; हत्या की आशंका से दहशत

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *