सहरसा: सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल बरामद

सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से एक अवैध देशी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहपुर वार्ड संख्या 6 निवासी नीतीश कुमार (पिता राजकुमार साहनी) और मिश्ररुलिया निवासी संजीव कुमार (पिता सिकंदर यादव) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले इन दोनों युवकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वे हथियार लहराते नजर आ रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद नवहट्टा थाना पुलिस ने इन पर नजर रखनी शुरू कर दी थी।

थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार के निर्देश पर अपर थानाध्यक्ष रोशन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। बुधवार रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दोनों युवक शाहपुर क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की और दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस की इस कार्रवाई से एक संभावित बड़ी घटना टल गई है। साथ ही सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने वालों को भी कड़ा संदेश दिया गया है।

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे किस घटना को अंजाम देने वाले थे और हथियार उन्हें कहां से प्राप्त हुए।

स्थानीय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    बिहार में AI क्रांति की तैयारी! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट समेत 4 बड़ी कंपनियों के साथ होगा समझौता, कैबिनेट से मिली मंजूरी

    Share Add as a preferred…