“रोटी, बेटी, माटी की सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा”, सारठ में गरजे पीएम मोदी, कहा- JMM-कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड दौरे पर हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी ने देवघर में एक चुनाव रैली को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा इस चुनाव में रोटी, बेटी माटी की सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा एनडीए सरकार संथाल की झारखंड की रोटी, बेटी, माटी से कोई खिलवाड़ नहीं होने देगी। संथाल में इस बार JMM-कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय है। साथ ही पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि 2 दिन बाद ही हम धरती आबा, बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती का उत्सव मनाने जा रहे हैं। हिंदुस्तान के हर कोने में धरती आबा की जन्म जयंती मनाई जाएगी। उसके पहले लोकतंत्र के उत्सव में आपने भी पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हर तरफ एक ही गूंज है, ‘रोटी-बेटी और माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा-NDA की सरकार।

“एक हैं सेफ हैं”
पीएम ने कहा कि मैं एक वीडियो देख रहा था यहां स्थानीय निवासियों को पानी तक मिलना मुश्किल हो गया है। इस चुनाव में रोटी, बेटी माटी की सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा एनडीए सरकार संथाल की झारखंड की रोटी, बेटी, माटी से कोई खिलवाड़ नहीं होने देगी। पीएम मोदी ने सीता सोरेन का नाम लेते हुए कहा कि कांग्रेस सीता सोरेन को भद्दी-भद्दी गालियां देती हैं। कांग्रेस को आदिवासी बेटियों का अपमान करती हैं।  नरेंद्र मोदी ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया लेकिन कांग्रेस ने उन्हें हराने के लिए पूरी शक्ति झोंक दी। पीएम ने कहा कि एक हैं सेफ हैं।

“घुसपैठ सबसे बड़ी चिंता का विषय”
पीएम मोदी ने संथाल क्षेत्र में आदिवासियों की घटती संख्या पर बात करते हुए कहा कि मैं बीते दिनों झारखंड में जहां भी गया हर जगह विदेशियों की घुसपैठ को लेकर सबसे बड़ी चिंता रही है। झारखंडी गौरव झारखंडी पहचान आप सबकी ताकत रही है। गर्व से कहते हैं ना कि मैं झारखंडी हूं। कल्पना करिए कि अगर ये पहचान ही खत्म हो गई तो क्या होगा। आंकड़ें बताते हैं कि संथाल क्षेत्र में आदिवासियों की संख्या करीब-करीब आधी रह गयी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर ऐसे ही आदिवासी घटते रहे तो क्या होगा आपके जल, जंगल जमीन हर चीज पर दूसरों का कब्जा हो जाएगा। हमें इस स्थिति से आदिवासी परिवारों को बचाना है झारखंड को भी बचाना है। आज झारखंड की पहचान बदलने की बहुत बड़ी साजिश चल रही है।

“घुसपैठियों को स्थायी निवासी बनाने के लिए हर गलत काम किए”
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा जेएमएम कांग्रेस के शासन काल में बाहर से आए घुसपैठियों को यहां का स्थायी निवासी बनाने के लिए हर गलत काम किये गये हैं। इनके लिए रातों रात पक्के कागज बनाए गये। आदिवासी बेटियों को शादी के नाम पर ठगा गया। इन घुसपैठियों ने आपका रोजगार छीन लिया और आपकी रोटी भी छीन ली। इस पर यहां की सरकार का दोहरा रवैया देखिए। सरकार ने कोर्ट में कह दिया कि यहां घुसपैठ हुआ ही नहीं है।

  • Related Posts

    साहिबगंज (बरहरवा) में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: आपूर्ति पदाधिकारी 40 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

    झारखंड के साहिबगंज जिले के…

    Continue reading
    खाकी पर ‘रिश्वत’ का दाग! कोडरमा में दारोगा का खेल खत्म; थाना परिसर के क्वार्टर में ही ले रहा था घूस, ACB ने रंगेहाथ दबोचा

    HIGHLIGHTS: ​बड़ी कार्रवाई: चंदवारा थाना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *