सूट में सचिन…साड़ी में सीमा, शादी के बाद पैर छूकर लिया था आशीर्वाद, सामने आई तस्वीरें

पाकिस्तान से आई सीमा गुलाम हैदर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के समक्ष दया याचिका दायर की है। उसने महामहिम से अपील की है कि उसे भारतीय नागरिकता दी जाए। आवेदन के साथ सीमा हैदर ने सचिन मीणा के साथ अपनी कथित शादी की तस्वीरें भी भेजी है, जिसमें उसके तीन बच्चे भी दिख रहे हैं।

सीमा ने एक भारतीय नारी की तरह साड़ी पहन रखी है। वहीं, सचिन सूट में है। एक अन्य फोटो में दोनों को एक दूसरे को वरमाला पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। सचिन के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हुए सीमा का फोटो भी है। सचिन और सीमा ने शादी नेपाल में की थी।

सूट में सचिन…साड़ी में सीमा, शादी के बाद पैर छूकर लिया था आशीर्वाद, सामने आई तस्वीरें

केंद्रीय एजेंसियों ने नोएडा पुलिस से की मुलाकात

सीमा हैदर वर्तमान में अपने कथित पति सचिन मीणा के साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रह रही है। वह अवैध तरीके से भारत आई थी। उसके आने में किसने मदद की? इसकी जांच चल रही है। गुरुवार को नोएडा पुलिस से केंद्रीय एजेंसियों ने मुलाकात की है।

एटीएस ने तेज की अपनी जांच

सीमा अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते बिना वीजा के अवैध तरीके से भारत में आ गई। चार जुलाई को उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सचिन पर भी केस दर्ज किया गया। वर्तमान में दोनों जमानत पर हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने जांच तेज कर दी है। विदेश मंत्रालय भी पूरे मामले पर अपनी नजर बनाए हुए है। हाल ही में यूपी के डीजीपी ने बयान जारी किया था। बताया कि सीमा के पास चार मोबाइल, वीडियो कैसेट, छह पासपोर्ट मिले हैं। इनमें एक पासपोर्ट बिना नाम वाला है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के बेतिया में बाइक की चाबी को लेकर भाइयों में विवाद, बड़े भाई ने चाकू से हमला कर छोटे की जान ली

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर पुलिस ने दंगा नियंत्रण ड्रिल के बाद निकाला फ्लैग मार्च, कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ाई सतर्कता

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *