SA Vs NED: इसी चिट्ठी में लिखी थी साउथ अफ्रीका की हार… ‘पाकिस्तान को भी दो ये मंत्र’, Watch Video

विश्व कप का रोमांच चरम पर है। इस टूर्नामेंट में कुछ ऐसा होने लगा है, जिसका अंदाजा किसी को नहीं था। नीदरलैंड ने विश्व कप के 15वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है। यह पिछले तीन दिनों में दूसरी उलटफेर है। साउथ अफ्रीका की हार के बाद फैंस में विश्व कप को लेकर क्रेज और बढ़ गया है। इस कड़ी में खेल के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी के दौरान नीदरलैंड के गेंदबाज के पास एक चिट्ठी है। फैंस का कहना है कि यह अफ्रीका की हार की खत थी।

https://www.instagram.com/icc/?utm_source=ig_embed&ig_rid=d12bc6fe-5b7e-44a6-8216-b64e400229e6&ig_mid=27C24224-19F9-4FDE-98F6-49E1DE59DCEC

गेंदबाज ने चिट्ठी पढ़ पॉकेट में रखा

यह वीडियो उस वक्त की है, जब साउथ अफ्रीका बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी थी। अफ्रीकी टीम नीदरलैंड द्वारा दिए गए 246 रनों का लक्ष्य करते उतरी, तो अफ्रीका के लिए हार का खत भी आ गया। नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स और एक गेंदबाज आपस में बात कर रहे थे। इस दौरान गेंदबाज ने एक चिट्ठी निकाली और उसे पढ़ा। उस चिट्ठी को कप्तान को भी दिखाया। फिर गेंदबाज ने उस चिट्ठी को अपने पॉकेट में रख लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। फैंस इस वीडियो पर खूब टिप्पणी कर रहे हैं, फैंस का कहना है कि यह चिट्ठी अफ्रीका की हार की चिट्ठी है। अफ्रीका की हार इसी चिट्ठी में लिखी हुई थी।

नीदरलैंड की जीत से भारत को फायदा

नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका को एकतरफा मुकाबला हरा दिया है। इससे पहले अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को एकतरफा मुकाबला हराकर उलटफेर कर दिया था। इससे विश्व कप प्वाइंट्स टेबल का समीकरण पूरी तरह से बदल गया है। किसी ने सोचा नहीं था कि विश्व कप में इतना बड़ा उलटफेर देखने को मिलेगा। दूसरी ओर अफ्रीका की हार से भारत को प्वाइंट्स टेबल में फायदा हो गया है।

  • Related Posts

    टी20 वर्ल्ड कप 2026: मुंबई में भारतीय टीम की जीत का जश्न, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे को किया सम्मानित

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    IPL 2026: एमएस धोनी खेलेंगे पूरा सीजन, CSK CEO काशी विश्वनाथन ने किया बड़ा खुलासा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *