
भागलपुर। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार गुरुवार को भागलपुर दौरे पर रहेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन और संबंधित विभागों में तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।
मंत्री दोपहर 1:30 बजे भागलपुर पहुंचेंगे और समीक्षा भवन में आयोजित बैठक में भाग लेंगे। इस बैठक में जिले में संचालित ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। बैठक के लिए सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को अद्यतन प्रतिवेदन (अपडेटेड रिपोर्ट) के साथ उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।
अधिकारियों से उम्मीद की गई है कि वे मनरेगा, ग्रामीण सड़क योजना, आवास योजना, स्वच्छता अभियान सहित अन्य प्रमुख योजनाओं की अद्यतन स्थिति मंत्री के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।
जानकारी के अनुसार मंत्री श्रवण कुमार शाम 6 बजे सड़क मार्ग से वापस रवाना हो जाएंगे।


