“माई-बहिन योजना” को लेकर बवाल, तेजस्वी यादव समेत कई राजद नेताओं पर FIR दर्ज

दरभंगा, 16 सितम्बर।आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। जनता को लुभाने के लिए राजनीतिक दल बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं। इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा घोषित “माई-बहिन योजना” अब विवादों में घिर गई है। दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना में इस योजना को लेकर तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं पर गंभीर आरोपों के तहत FIR दर्ज की गई है।

महिला की शिकायत पर दर्ज हुई FIR

शिकायतकर्ता गुड़िया देवी, जो सिंहवाड़ा प्रखंड की रहने वाली हैं, ने आरोप लगाया कि “माई-बहिन मान योजना” के नाम पर गांव की महिलाओं को ठगा गया। उनके अनुसार, कुछ लोग पंचायत क्षेत्र में पहुंचे और दावा किया कि इस योजना के तहत हर महिला को बैंक खाते में ₹2,500 प्रतिमाह दिए जाएंगे।

इसके लिए महिलाओं से आधार कार्ड, बैंक विवरण, मोबाइल नंबर और ₹200 शुल्क लेकर फॉर्म भरवाए गए। गुड़िया देवी ने बताया कि उन्होंने खुद कई महिलाओं को इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित भी किया, लेकिन बाद में उन्हें शक हुआ और पूरा मामला ठगी का निकला।

FIR में बड़े नेताओं का नाम

गुड़िया देवी की शिकायत के आधार पर दर्ज FIR में विपक्ष के कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। इनमें

  • तेजस्वी यादव (नेता प्रतिपक्ष),
  • संजय यादव (राज्यसभा सांसद),
  • ऋषि मिश्रा (राजद नेता),
  • और मस्कुर अहमद उस्मानी (कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी, जाले विधानसभा)का नाम लिया गया है।

पुलिस ने जांच शुरू की

सिंहवाड़ा थाना प्रभारी ने एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की है। पुलिस ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और दस्तावेजों तथा गवाहों को खंगाला जा रहा है।

राजनीतिक हलचल

इस घटना ने राजनीतिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है। विपक्ष ने सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, राजद की ओर से अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

  • Related Posts

    फॉर्मर आईडी पर सदन में गरमाया मामला, मंत्री बोले—किसी किसान का लाभ नहीं रुका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading