भीखनपुर में रेलवे अंडरपास निर्माण पर बवाल, ग्रामीणों का विरोध तेज, सांसद अजय मंडल पहुंचे मौके पर

भागलपुर, 18 सितम्बर 2025।भीखनपुर के रेलवे गुमटी नंबर-1 पर बन रहे अंडरपास को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि रेलवे द्वारा तैयार किया गया मौजूदा डिजाइन पूरी तरह त्रुटिपूर्ण है। यदि इसी पर काम आगे बढ़ा तो लगभग दो हजार से अधिक लोगों की आबादी सीधे तौर पर प्रभावित होगी।

ग्रामीणों ने भीखनपुर बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलन शुरू कर दिया है। बढ़ते विरोध के बीच आज भागलपुर के सांसद अजय मंडल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं। सांसद ने तुरंत मालदा डीआरएम से फोन पर बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी दी।

सांसद अजय मंडल ने कहा कि रेलवे का मौजूदा डिजाइन व्यावहारिक नहीं है और इसमें बदलाव जरूरी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों के हितों और सुविधा को ध्यान में रखते हुए समाधान निकाला जाएगा।

गौरतलब है कि हाल ही में पूर्वी रेलवे ने इस इलाके को अतिक्रमण मुक्त कराया था। अब स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि अंडरपास का निर्माण उनकी सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर ही किया जाए।

  • ये भी पढ़े..

    तकनीकी शिक्षा को नई उड़ान देने की तैयारी, बिहार में रिसर्च, इनोवेशन और रोजगार आधारित पढ़ाई पर जोर

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना राष्ट्रीय रोल मॉडल, देश के 9 बड़े संग्रहालयों के विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…