भागलपुर डीईओ कार्यालय में देवी-देवताओं की तस्वीरें तोड़े जाने पर हंगामा, एबीवीपी ने जताया विरोध

भागलपुर जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय में देवी-देवताओं की तस्वीरें तोड़े जाने का मामला सामने आने के बाद सोमवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। कार्यालय की दीवारों पर टाइल्स में लगी देवी-देवताओं की तस्वीरों को अज्ञात लोगों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने की जानकारी मिलते ही (एबीवीपी) के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और घटना का कड़ा विरोध दर्ज कराया।

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने इस घटना को धार्मिक आस्था से जुड़ा गंभीर मामला बताया। उनका कहना था कि इस तरह की हरकत से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और यह निंदनीय है। कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कुछ समय के लिए कार्यालय परिसर में नारेबाजी भी हुई।

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि डीईओ कार्यालय परिसर में ही एक नव-स्थापित जिला स्कूल भी संचालित किया जा रहा है। इसी संदर्भ में यह निर्णय लिया गया है कि कार्यालय परिसर में स्थापित सभी मूर्तियों और देवी-देवताओं की तस्वीरों को हटाकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर सम्मानपूर्वक स्थापित कराया जाएगा। इसके लिए नव-स्थापित जिला स्कूल के प्रधानाध्यापक को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रशासन की मंशा किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने की नहीं है। भविष्य में ऐसी किसी भी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए एहतियाती कदम उठाए जाएंगे और पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है।

फिलहाल प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद स्थिति पूरी तरह शांत है। सुरक्षा व्यवस्था सामान्य बनी हुई है और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन सतर्क है।

  • Related Posts

    सुल्तानगंज की सड़कों पर ‘स्वच्छता’ का शोर! सभापति और प्रशिक्षु ASP ने झाड़ू थाम दिया संदेश; गंगा घाटों की सफाई के साथ रैली का समापन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सबौर में कलेजा चीर देने वाला हादसा! शौचालय के अभाव में गंगा किनारे गई 8 वर्षीय अनाथ बच्ची की डूबने से मौत; 17 फीट गहरे पानी से निकाला गया शव

    Share Add as a preferred…

    Continue reading