श्रीनगर स्टेशन पर आरपीएफ प्रभारी विनोद कुमार का अभिनंदन, केन्द्रीय रेलवे यात्री संघ ने चलाया जागरूकता अभियान

श्रीनगर, 17 अगस्त 2025: उत्तर रेलवे (कश्मीर) के श्रीनगर रेलवे स्टेशन पर आज एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केन्द्रीय रेलवे यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान ने आरपीएफ प्रभारी विनोद कुमार से भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें भागलपुरी अंग वस्त्र और संस्था का फोल्डर भेंट कर उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई।

कार्यक्रम के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में रेलयात्रियों के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य यात्रियों में सुरक्षा, रेलवे नियमों का पालन, शिष्टाचार और सतर्कता के प्रति जागरूकता फैलाना था। संघ के सदस्यों ने यात्रियों को समझाया कि सुरक्षा और नियमों का पालन केवल अपनी सुरक्षा के लिए ही नहीं, बल्कि सभी यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी अनिवार्य है।

विष्णु खेतान ने कहा, “हमारा प्रयास है कि रेलवे यात्रियों को न केवल सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिले, बल्कि उन्हें नियमों और शिष्टाचार के प्रति भी संवेदनशील बनाया जाए। श्रीनगर स्टेशन पर आरपीएफ अधिकारियों के सहयोग से यह अभियान और अधिक प्रभावी बन पाया है।”

आरपीएफ प्रभारी विनोद कुमार ने भी इस अवसर पर यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशन पर अनुशासन बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और ऐसे जागरूकता कार्यक्रम से यात्रियों में सुरक्षा और बढ़ेगा।

इस कार्यक्रम में केन्द्रीय रेलवे यात्री संघ के अन्य सदस्य और स्टेशन अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने अभियान को सफल बनाने में सहयोग किया।


 

  • Related Posts

    फॉर्मर आईडी पर सदन में गरमाया मामला, मंत्री बोले—किसी किसान का लाभ नहीं रुका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading