कजरा में RPF ने चलाया रेलवे सुरक्षा जागरूकता अभियान, बच्चों ने ली शपथ

भागलपुर/कजरा, 4 सितंबर 2025: मालदा मंडल के रेल सुरक्षा बल (RPF) ने बुधवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मादोपुर, कजरा में रेलवे सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। यह कार्यक्रम जमालपुर आरपीएफ पोस्ट और जीआरपीएस/जमालपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में छात्रों को पटरियों पर मवेशियों और लोगों की आवाजाही, अलार्म चेन पुलिंग, पथराव, पटरियों पर वस्तुएं रखना, सिग्नल गियर से छेड़छाड़ जैसी खतरनाक गतिविधियों के दुष्परिणाम बताए गए। साथ ही इन कृत्यों के लिए रेलवे अधिनियम में निर्धारित दंडात्मक प्रावधानों की जानकारी दी गई।

इस मौके पर RPF अधिकारियों ने बच्चों को शपथ दिलाई कि वे रेलवे सुरक्षा दूत बनकर अपने समुदाय में जागरूकता फैलाएँगे

संयुक्त छापेमारी

अभियान के बाद RPF जमालपुर और RPF किउल की टीम ने किउल आउटर के पास संयुक्त छापेमारी की। इसमें यात्रियों के सामान की चोरी (TOPB) और पथराव जैसी घटनाओं की रोकथाम पर चर्चा हुई और एक समन्वित कार्ययोजना बनाई गई। टीम ने तय किया कि इस तरह की रेड और निगरानी अभियान नियमित अंतराल पर चलाए जाएंगे

मालदा मंडल ने कहा कि वह रेलवे सुरक्षा और जनजागरूकता को लेकर अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है और आगे भी स्थानीय समुदाय की भागीदारी से ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।

  • Related Posts

    मुजफ्फरपुर में ‘रोड रेज’ का खौफनाक अंत! ‘रॉन्ग साइड’ से जाने पर टोका तो ड्राइवर को पीट-पीटकर मार डाला; मोतीपुर बाजार में मची चीख-पुकार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading