भागलपुर में रोहित पांडेय का ताबड़तोड़ जनसंपर्क, देर रात सेवा बस्ती में किया रात्रि प्रवास — लोगों ने कहा, “ऐसा उम्मीदवार पहली बार देखा”

भागलपुर विधानसभा में चुनावी हलचल तेज है और इसी बीच एनडीए प्रत्याशी रोहित पाण्डेय ने गुरुवार को न्यू शिवपुरी कॉलोनी, विक्रमशिला कॉलोनी, सच्चिदानंद नगर और नीलकंठ नगर में जबरदस्त जनसंपर्क कर माहौल गरमा दिया।

जहाँ-जहाँ रोहित पहुँचे, वहां लोगों ने घरों से निकलकर उनका स्वागत किया। कई जगह लोगों ने समस्याएँ, सुझाव और अपेक्षाएँ खुलकर सामने रखीं।

लोग बोले— “काम दिखता है, इसलिए भरोसा भी है”

स्थानीय नागरिकों ने सड़क, नाली, पानी, सफाई और शिक्षा से जुड़ी बातों पर चर्चा की। कई लोगों ने कहा कि पिछले कुछ सालों में विकास की रफ्तार रुकी, लेकिन उम्मीद है कि एनडीए सरकार बनी तो काम दोबारा स्पीड पकड़ेगा।

रोहित पाण्डेय ने लोगों से कहा—
“जनसेवा मेरा धर्म है। आपका विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। इस बार भागलपुर बदलाव की राह पर है और ये बदलाव आपकी एक वोट से तय होगा।”


रात में मुंदीचक सेवा बस्ती में पहुंचे रोहित — रमेश पासी के घर खाना खाया, झोपड़ी में ही रुके

जनसंपर्क खत्म होने के बाद रोहित पाण्डेय ने बुधवार की रात मुंदीचक गढ़ेया भट्ठा सेवा बस्ती में रमेश पासी के घर रुककर सबको चौंका दिया।

रमेश के घर लकड़ी के चूल्हे पर बना साधारण भोजन रोहित ने पूरे प्रेम से खाया। सेवा बस्ती के लोग अपने बीच नेता को रात भर रुकता देख भावुक हो गए।

रोहित ने कहा—
“रमेश जी का प्यार, सम्मान और अपनापन दिल को छू गया। ऐसे वंचित वर्गों के जीवन में संस्कार और संघर्ष दोनों है—यही भारत की असली आत्मा है।”

बस्ती के बुजुर्गों ने बताया कि
“पहली बार कोई नेता रात में हमारे साथ बैठा, खाया और रुका। जो हमारे सुख-दुख को समझेगा, उसपर भरोसा भी करेंगे।”


चुनावी मैदान में एनडीए का बढ़ता उत्साह

जनसंपर्क के दौरान लगातार बढ़ रही भीड़ और लोगों का गर्मजोशी भरा स्वागत यह संकेत दे रहा है कि भागलपुर चुनाव में मुकाबला रोमांचक होने वाला है।

एनडीए समर्थक कह रहे हैं कि “मोदी लहर और स्थानीय मुद्दों” का सीधा फायदा रोहित को मिलेगा।


मौके पर मौजूद रहे ये लोग

प्रणब कुमार, शैलेन्द्र कुमार, ओम भास्कर, इंडु भूषण झा, संजीत कुमार, शिवजी तिवारी, रंजीत शर्मा, दीपक शर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।


 

  • Related Posts

    दानापुर में ‘मूर्ति चोरनी’ का खेल खत्म! छोटी देवी मंदिर से पीतल की मूर्तियां गायब करने वाली गीता देवी गिरफ्तार; CCTV ने खोल दिया राज

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में शराब माफिया के ‘मेगा’ प्लान पर फिरा पानी! झारखंड से सहरसा जा रही 847 लीटर विदेशी शराब जप्त; सनोखर पुलिस की बड़ी कामयाबी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading