सारण में ज्वैलरी शॉप से 20 लाख की लूट: 5 बदमाशों ने गन प्वाइंट पर जेवर समेटे; एक बाहर फायरिंग करता रहा, 4 ने अंदर दुकान साफ कर दी

छपरा/मांझी | सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में रविवार को बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी। महम्मदपुर बाजार स्थित एक सर्राफा दुकान से 5 हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े 20 लाख रुपये से अधिक के सोना-चांदी के जेवर लूट लिए।

2 बाइक, 5 अपराधी और दहशत का माहौल

​घटना रविवार दोपहर की है। महम्मदपुर बाजार में बृज बिहारी लाल की सर्राफा दुकान पर दो बाइक पर सवार होकर 5 अपराधी पहुंचे।

  • प्लानिंग: 4 अपराधी हथियार लहराते हुए दुकान के अंदर घुस गए और दुकानदार व कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर बंधक बना लिया।
  • दहशत: उनका 5वां साथी दुकान के बाहर पहरा देता रहा। दहशत फैलाने के लिए वह लगातार हवाई फायरिंग करता रहा, जिससे पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। किसी की हिम्मत नहीं हुई कि वो बीच-बचाव करने आए।

20 लाख का सोना-चांदी ले उड़े

​अंदर घुसे अपराधियों ने चंद मिनटों में दुकान में रखे करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बैग में भरे और हथियार लहराते हुए बाइक से फरार हो गए।

CCTV खंगाल रही पुलिस

​वारदात की सूचना मिलते ही मांझी थाना प्रभारी विनोद कुमार और SDPO राज कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।

  • जांच: पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों का सुराग मिल सके।
  • छापेमारी: सीमाओं को सील कर छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही लुटेरे सलाखों के पीछे होंगे।
  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…