सारण में सड़क हादसों ने ली दो जिंदगियां, परिजनों में मचा कोहराम

सारण जिले में बुधवार को अलग-अलग दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। इन घटनाओं से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

मशरक में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

पहली घटना मशरक थाना क्षेत्र के डुमरसन ढ़ाला के पास हुई। यहां एक ट्रक ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी प्रिंस सिंह (30 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और उसके रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परसा में बाइक से टक्कर से अधेड़ की जान गई

दूसरी घटना परसा थाना क्षेत्र के पूरे छपरा गांव में हुई। यहां 58 वर्षीय लक्ष्मण बैठा को एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल लक्ष्मण बैठा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जांच में जुटी

दोनों घटनाओं की जानकारी मिलते ही संबंधित थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।


 

  • Related Posts

    गांधी मैदान में ‘इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर’ का जलवा; कृषि निदेशक सौरभ सुमन बोले— “अब मशीनों से बदलेगी किसान की तकदीर”, 25 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे

    Share Add as a preferred…

    Continue reading