भागलपुर NH-80 पर सड़क हादसा, मजदूर की मौत से आक्रोश

भागलपुर। मसुदनपुर थाना क्षेत्र के बाईपास पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। बलखुरिया गांव के पास अज्ञात बाइक सवार ने एक मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के बेलशिरा निवासी विपिन यादव के रूप में हुई है। वह राजमिस्त्री का काम करता था और घटना के समय घर से भागलपुर की ओर जा रहा था।

परिजनों का आक्रोश

सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक विपिन यादव की मौत हो चुकी थी। गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर घंटों तक बाईपास जाम कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि गरीब परिवार होने की वजह से उन्हें न तो तुरंत एंबुलेंस मिली और न ही कोई मुआवजे की घोषणा हुई। उनका कहना था कि अगर यह हादसा किसी हाई प्रोफाइल परिवार के सदस्य के साथ हुआ होता, तो प्रशासन तत्काल कार्रवाई करता।

पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई

मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिवार में मातम

बताया जा रहा है कि मृतक विपिन यादव अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधान परिषद चुनाव में बढ़ा सस्पेंस, NDA के 10 उम्मीदवार लगभग तय; RJD उतारेगा प्रत्याशी तो होगी वोटिंग

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर अग्निकांड पर बड़ी कार्रवाई: प्रसाद हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द, डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…