भागलपुर में सड़क हादसा: मजदूर की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में रोष

भागलपुर, 2025।भागलपुर जिले में एक सड़क हादसे में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान बांका जिले के धौरैया निवासी डोभी पासवान के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, डोभी पासवान मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। वह सनहौला के ब्लॉक चौक के पास घर लौट रहे थे, तभी तेज़ रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मायागंज रेफर किया।

हालांकि, देर रात करीब 1:30 बजे इलाज के दौरान डोभी पासवान की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

परिवार की स्थिति अत्यंत नाजुक है। डोभी पासवान के परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं। उनकी पत्नी ने बताया कि डोभी पासवान मजदूरी करके ही घर का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत के बाद परिवार पर गहरा संकट आ गया है।

अस्पताल परिसर में तैनात बरारी थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


 

  • ये भी पढ़े..

    खगड़िया के स्कूल में मिड-डे मील के खाने में मिला मरा सांप का बच्चा, 30 से अधिक बच्चों की बिगड़ी तबीयत

    Share Add as a preferred…

    बिहार में महिलाओं के कौशल विकास और युवाओं के विदेश रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, पटना में बनेगा स्थायी एनएसटीआई परिसर

    Share Add as a preferred…