बांकीपुर उपचुनाव में रालोजपा भी उतारेगी उम्मीदवार, प्रिंस पासवान का बड़ा ऐलान

पटना: बिहार की प्रतिष्ठित बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस बीच राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के नेता और पूर्व सांसद प्रिंस कुमार ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी भी उपचुनाव में अपना उम्मीदवार मैदान में उतारेगी।

उन्होंने कहा कि उम्मीदवार के नाम की घोषणा जल्द की जाएगी।

रामविलास पासवान की जयंती पर कार्यक्रम

रालोजपा कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस, पूर्व सांसद प्रिंस कुमार, चंदन सिंह सहित कई नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

रामविलास पासवान को भारत रत्न देने की मांग

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि रामविलास पासवान ने अपना पूरा जीवन गरीबों, दलितों, शोषितों और वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए बिताया।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से रामविलास पासवान को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग की।

दोनों गुटों ने मनाई जयंती

प्रिंस पासवान ने कहा कि रामविलास पासवान उनके लिए भगवान समान हैं और उनकी जयंती पूरे सम्मान के साथ मनाई गई। उन्होंने बताया कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी—दोनों गुटों की ओर से अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए।

भरत तिवारी एनकाउंटर पर भी बोले

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रिंस पासवान ने कहा कि जिस तरह इस घटना के बाद जनता का समर्थन देखने को मिल रहा है, उससे कई सवाल खड़े होते हैं।

उन्होंने कहा,

“जिस तरह से भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद जनता का समर्थन मिल रहा है, उससे लगता है कि दाल में कुछ काला जरूर है। हालांकि पूरे मामले की न्यायिक जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी।”

बांकीपुर उपचुनाव पर बढ़ी हलचल

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दल अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। रालोजपा के चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद इस सीट पर मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना जताई जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    बांकीपुर उपचुनाव ने बढ़ाई सियासी हलचल, प्रशांत किशोर की एंट्री के बाद सम्राट-नीतीश की मुलाकात चर्चा में

    Share Add as a preferred…

    राजद स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का संदेश, बोलीं- ‘लालूवाद जनता के अधिकारों की लड़ाई का नाम’

    Share Add as a preferred…