एक को जाति जनगणना पर राजद का धरना-प्रदर्शन

राजद की ओर से जातिगत जनगणना और आरक्षण को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल किए जाने की मांग को लेकर एक सितम्बर को राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन होगा। एक सितम्बर को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों के प्रमुख चौराहे पर स्थित महात्मा गांधी अथवा बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। पटना में आयोजित धरना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव खुद उपस्थित रहेंगे।

गुरुवार को जारी बयान में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि देशभर में जातिगत जनगणना कराने एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सेवाकाल वाली 17 माह के कार्यकाल में बढ़ाई गई 65 प्रतिशत आरक्षण सीमा को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करने को लेकर धरना-प्रदर्शन होगा।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधान परिषद चुनाव में बढ़ा सस्पेंस, NDA के 10 उम्मीदवार लगभग तय; RJD उतारेगा प्रत्याशी तो होगी वोटिंग

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर अग्निकांड पर बड़ी कार्रवाई: प्रसाद हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द, डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…