CM योगी के ‘बंटोगे तो कटोगे’ नारे पर RJD का पलटवार ‘भाजपा से सटोगे तो कटोगे,’ राजद कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर

बिहार की राजनीति में पोस्टर वार शुरू हो चुका है। सत्ता पक्ष और विपक्ष पोस्टरों के जरिए एक दूसरे पर कड़े प्रहार कर रहे हैं। इसी क्रम में राजद ने कार्यालय के बाहर और अलग- अलग जगहों पर सीएम योगी के नारे ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ पर पलटवार करते हुए ‘भाजपा से सटोगे तो काटोगे’ का नारा देते हुए पोस्टर लगाए हैं। साथ ही पोस्टर में भाजपा पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।

राजद द्वारा सीएम योगी के नारे का पलटवार करते हुए पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें मुख्यमंत्री के नारे ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ के उलट लिखा है ‘भाजपा से सटोगे तो काटोगे’। साथ ही नरेंद्र मोदी के शासनकाल पर सवाल उठाए है। जनता का सुखचैन, युवक का रोजगार, देश की शांति को खत्म करने के आरोप लगाए गए हैं। यह पोस्टर राजद नेता ऋषि मिश्रा द्वारा लगाया गया है।

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ‘बंटोगे तो कटोगे’ का नारा दिया है तो पीएम मोदी ने ‘एक रहोगे तो सेफ रहोगे’ का नारा दिया है, जिसको लेकर विपक्ष लगातार पलटवार कर रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    पटना में छात्रों के प्रदर्शन पर बवाल: लाठीचार्ज से पहले SP का वीडियो वायरल, बोले- ‘पीछे हटे तो नौकरी करने लायक नहीं छोड़ूंगा’

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *